Onam

ओणम

Onam

Hindu harvest festival of Kerala state, India

ओणम : केरल का स्वर्णिम पर्व

ओणम, केरल का एक प्रमुख त्यौहार है जो फसल की कटाई और संस्कृति से जुड़ा है। यह त्यौहार हिंदू धर्म से संबंधित है और इसे मुख्य रूप से केरल के लोग मनाते हैं। केरलवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण वार्षिक उत्सव है, जो राज्य का आधिकारिक त्योहार भी है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ओणम, भगवान विष्णु के पाँचवें अवतार वामन और उदार लेकिन अहंकारी असुर राजा महाबली की कथा से जुड़ा है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवराज इंद्र को असुरराज महाबली हरा देते हैं, तो देवता विष्णु की शरण में जाते हैं। विष्णु, इंद्र को पुनः सत्ता दिलाने के लिए वामन नामक एक बौने ब्राह्मण का रूप धारण करते हैं। राजा महाबली (स्वयं विष्णु के भक्त) अनुष्ठान और पूजा करते हैं, जिसमें वामन भी शामिल होते हैं। वामन, महाबली से केवल तीन पग भूमि दान में मांगते हैं। शुक्राचार्य द्वारा वामन के दिव्य स्वरूप के बारे में बताए जाने के बावजूद, महाबली अपनी बात पर अडिग रहते हैं और दान देने का वचन देते हैं। वामन विशाल रूप धारण करते हैं और अपने तीन पगों में संपूर्ण ब्रह्मांड और उससे भी परे की जगह नाप लेते हैं। इस प्रकार तीनों लोक इंद्र को वापस मिल जाते हैं और महाबली और असुरों को पाताल लोक भेज दिया जाता है। हालाँकि, महाबली के प्रति अपनी प्रजा के प्रेम को देखते हुए, वामन, महाबली को वर्ष में एक बार अपने राज्य आने का वरदान देते हैं। महाबली की इसी घर वापसी को केरल में प्रतिवर्ष ओणम के रूप में मनाया जाता है।

ओणम का दिन पंचांग के आधार पर मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में आने वाले 22वें नक्षत्र, तिरुवोणम को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह दिन अगस्त-सितंबर के महीने में आता है।


Onam is an annual harvest and cultural festival related to Hinduism that is celebrated mostly by the people of Kerala. A major annual event for Keralites, it is the official festival of the state and includes a spectrum of cultural events.