वापस जाएं
Shri Gayatri Mata Aarti - जयति जय गायत्री माता आरती
Aarti

Shri Gayatri Mata Aarti - जयति जय गायत्री माता आरती

Post
जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता। सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक क‌र्त्री। दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे। भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि। अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता। सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे। कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी। जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे। यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै। विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये। शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ तुम समर्थ सब भांति तारिणी तुष्टि-पुष्टि द्दाता। सत मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥ ॥ जयति जय गायत्री माता...॥ जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता। सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥ Shri Gayatri Mata Aarti Video