वापस जाएं
Shri Dada Mote Ji Aarti Bharthal dhaam - श्री दादा मोटे जी की आरती
Aarti

Shri Dada Mote Ji Aarti Bharthal dhaam - श्री दादा मोटे जी की आरती

Post
Jai Dada Mote Mandir श्री दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ- 2 आरती गाऊँ दादा तुझे मनाऊँ - 2 दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ।। कला भरथल में महिमा न्यारी-2 मंदिर में तेरी मूरत प्यारी-2 छवि पे तेरी बलिहारी जाऊँ... दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ।। श्याम बाबा तेरे साथ विराजे-2 हनुमत बाबा संग में साजे-2 चरणों में उनके शीश झुकाऊँ... दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ!! दीन दुखियों के कष्ट निवारे-2 चरण कमल हैं प्रभु तुम्हारे-2 जीवन अर्पण मैं कर जाऊँ... दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ!! सदा सेवते चरण आपके-2 भरथल गाँव है शरण आपके-2 सभी बन्धन से मुक्ति पाऊँ... दादा मोटे तेरी आरती गाऊँ।। Jai Dada Mote ki, Jai Bharthal Dham ki