वापस जाएं
Radha Krishan Aarti - श्री राधा-कृष्ण जी की आरती
Aarti

Radha Krishan Aarti - श्री राधा-कृष्ण जी की आरती

Post
आरती जुगलकिशोर की कीजै । तन मन धन न्योछावर कीजै ॥ आरती... गौर श्याम मुख निरखन कीजै । प्रेम स्वरूप नयन भर पीजै ॥ आरती... रवि शशि कोटि बदन की शोभा । ताहि देखि मेरो मन लोभा। आरती... मोर मुकुट कर मुरली सोहै। नटवर वेष निरख मन मोहै ॥ आरती... ओढ़ें पीत नील पट सारी। कुंजन ललना लालबिहारी ॥ आरती... श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी । आरती करत सकल ब्रजनारी ॥ आरती... नँदनंदन बृषभानु किशोरी । परमानँद प्रभु अविचल जोरी ॥ आरती...