वापस जाएं
Mai Hoon Shiv Bhajan - मैं शिव हूँ
Bhajan

Mai Hoon Shiv Bhajan - मैं शिव हूँ

Post
जो शान्त हो के गूँजता हाँ मैं ही तो वो शोर हूँ आकाश हूँ पाताल भी मैं सूक्ष्म हूँ विशाल भी पतन हूँ मैं विकास हूँ तमस हूँ मैं प्रकाश हूँ रूद्र हूँ निगल लूँ सब हाँ मैं ही वो विनाश हूँ मैं खण्ड हूँ मैं अखण्ड भी प्रचण्ड हूँ मैं, मैं ही शान्ति मैं शिव हूँ मैं ही तो हूँ हाँ मैं शिव हूँ, शिव हूँ मैं घोर हूँ मैं अघोर हूँ वीभत्स हूँ मैं विभोर हूँ मैं पूर्ण हूँ मैं शेष हूँ समग्र मैं ही विशेष हूँ जगत का हूँ आधार मैं हाँ मैं ही तो महेश हूँ हाँ मैं ही तो महेश हूँ मैं शिव हूँ मैं ही तो हूँ हाँ मैं शिव हूँ, शिव हूँ शिव ॐ................. मैं आदि हूँ मैं अन्त हूँ मैं राख हूँ मैं ज्वलन्त हूँ सृजन मैं हूँ मैं काल हूँ हूँ सुन्दर मैं विकराल हूँ जो मैंत्रु मोक्ष बाँटता हाँ मैं ही तो महाकाल हूँ Mai Hoon Shiv Bhajan Video