वापस जाएं
Khatu Shyam ji ka darbar Suhana lagta hai - खाटू श्याम जी बाबा का दरबार सुहाना लगता है
Bhajan

Khatu Shyam ji ka darbar Suhana lagta hai - खाटू श्याम जी बाबा का दरबार सुहाना लगता है

Post
बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || हमने तो बड़े प्यार से कुटिया बनायीं है, कुटिया में बाबा तेरी मूरत सजाई है || अच्छा हमें तुमको सजाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || रंग बिरंगे फूलो की लड़िया लगे प्यारी, बालाजी तेरी सूरत हमे लागे बड़ी न्यारी | अच्छा हमें तुझको मनाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || हम तेरी राहों को पलकों से बुहारेंगे, तुम ना आओगे तो बाबा तुम्हें पुकारेंगे | अच्छा हमें तुझको बुलाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || हम तेरी चोखट पे बाबा बिछ बिछ जायेंगे, कहते है भक्त तेरी महिमा गाएँगे || अच्छा हमे रिश्ता निभाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||