वापस जाएं
Shiv Gatha Bhajan - शिव गाथा
Bhajan

Shiv Gatha Bhajan - शिव गाथा

Post
शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव जय शिव हर शिव जय जय शिव हर शिव जय शिव हर हर शिव ध्यानी शिव महाज्ञ्यानी शिव भूमंडल के स्वामी शिव बिन शिव सबकुछ कण समान है शिव के बिना सब शव समान है शिव ही तत्त्व हैं शिव ही प्राण हैं शिव ही जीवन का प्रमाण हैं शिव समान दाता नहीं कोई शिव के बिना भाता नहीं कोई शिव अनंत हैं शिव अखंड हैं शिव ही सरल हैं शिव ही जटिल हैं शिव ही तरल हैं शिव ही अनल हैं शिव ही सौम्य हैं शिव प्रचंड हैं शिव ही शक्ति शिव ही विधाता शिव ही हैं मुक्ति के दाता शिव विराट हैं शिव महान हैं शिव कृपालु हैं चन्द्रभाल हैं शिव धरणीधर शिव गंगाधर शिव ही हैं जग के करुणाकर शिव अद्भुत हैं, शिव विचित्र हैं सकल ब्रहम का मूलचित्र हैं तत्त्वज्ञानी है, योगध्यानी हैं सबका कारण सकल निवारण सकल जगत में महादानी हैं सतगुण रजगुण तमगुण में शिव सब गुण से बाहर भी शिव हैं निराकार हैं, निर्विकार हैं सद्विचार हैं ओमकार हैं शिव कैलाशी शिव अविनाशी शिव ही हैं घट घट के वासी शिव ही पुरातन शिव ही सनातन शिव ही हैं सब मन के स्वामी --सौरभ श्रीवास्तव ‘असर कानपुरी’ Shiv Gatha Bhajan Video