उत्तर रामायण -EP 15 - राम रानी सुनयना को सांत्वना देने मिथिला पहुँचे। सीता की सखी का हृदयविदारक रोष।
Tilak 00:22:37
विवरण देखें

https://youtu.be/6NmX-ActJ20 बजरंग बाण | पाठ करै बजरंग बाण की हनुमत रक्षा करै प्राण की | जय श्री हनुमान | तिलक प्रस्तुति 🙏 Watch the video song of ''Darshan Do Bhagwaan'' here - https://youtu.be/j7EQePGkak0 Uttar Ramayan - Episode 15 - Ram reached Mithila to console Queen Sunayana | The heart-rending fury of Sita's friend. Watch all the full episodes of Uttar Ramayan here - https://bit.ly/UttarRamayan Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak सीता वनगमन के कारण उनकी माता सुनयना बीमार पड़ जाती हैं। गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लेकर राम उनसे मिलने मिथिला नगरी जाते हैं। महारानी सुनयना जमाई के आगमन का समाचार सुनकर प्रफुल्लित हो उठती हैं और उनके स्वागत का आदेश देती हैं। महल के प्रवेश मार्ग पर राम व लक्ष्मण पर पुष्पवर्षा की जाती है। महारानी सुनयना के आदेश पर सीता की सखी चन्द्रप्रभा भी राम पर पुष्पवर्षा करती है लेकिन उसकी आँखों से आँसुओं की अविरल धारा बह रही है। राम जब उसके सामने से गुजरते हैं तो वो अपना मुँह फेर लेती है। राम कुछ क्षण ठिठकते हैं किन्तु उनके मनोभाव को पढ़कर आगे बढ़ जाते हैं। बीमार रानी अपने बिस्तर से उठकर काँपते हाथों से राम की आरती उतारती है। एक सेविका उन्हें सहारा देती है। राम उसने कहते हैं कि उनके कारण उन्हें जो पीडा पहुँची है, उसके लिये वह क्षमा माँगते हैं। सुनयना कहती हैं कि क्षमा माँगना उनका नहीं, बल्कि लड़की वालों का काम होता है। राजा जनक रानी सुनयना से कहते हैं कि राम उन्हें सांत्वना देने और उनसे सांत्वना पाने आये हैं। जनक कहते हैं कि राम की पीड़ा उनसे अधिक हैं। लक्ष्मण इसके हर पल के साक्षी हैं। वह वनवास की भाँति निद्रा छोड़कर हर पल बड़े भाई के साथ रहते हैं। बाद में अतिथि कक्ष में विश्राम के दौरान राम लक्ष्मण से महारानी सुनयना की उदारता की प्रशँसा करते हैं तभी सीता की सखी चन्द्रप्रभा महारानी का सन्देश लेकर वहाँ पहुँचती है। राम उसे देखकर कहते हैं कि वह उनसे अपने मन में भरी बात कह डाले। राम कहते हैं कि उन्होंने महल के प्रवेश द्वार पर उसके मुख मण्डल पर छाया रोष देखा था। राम उससे कहते हैं कि वह सीता की अंतरंग सखी है, सीता को पहुँचाये गये दुख के लिये उसके मन में जो रोष है, वह कह डाले, उसे पूर्ण अधिकार है। इस पर चन्द्रप्रभा की रुलाई फूट पड़ती है। वह रुँधें गले से कहती है कि मिथिला वाले तो लड़की वाले हैं, उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है परन्तु वह मिथिला की सारी दीवारों पर लिख देगी कि मिथिला वालों अब कभी अयोध्या में अपनी बेटी न ब्याहना, वो उसकी कदर नहीं कर सकते। यह कहते हुए चन्द्रप्रभा वहाँ से चली जाती है। राम उसकी पीड़ा को समझते हैं। अगले दिन राम व लक्ष्मण रानी सुनयना के पास विदा लेने जाते हैं। राम उनसे विनती करते हैं कि वे कुछ समय के लिये अयोध्या आकर रहे ताकि वे पुत्र की भाँति उनकी ममता भरी छाँव प्राप्त कर सकें। रानी सुनयना भावुक होकर हामी भरती हैं। राजा जनक राम व लक्ष्मण को अपने कुल देवता के मन्दिर ले जाते हैं और वहाँ जीवन का मूल मंत्र देते हैं कि जीवन में मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों आते हैं। मनुष्य को दोनों पक्षों में समान भाव से स्थिर रहना चाहिये और धर्म मार्ग पर चलते रहना चाहिये। उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक YouTube चैनल पर। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था, जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए एक कीर्तिमान है। इस श्रृंखला को 2020 के कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित किया गया था और इसने विश्व स्तर पर कई धारावाहिकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किये, जिनमें 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा दुनिया भर में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक होने का कीर्तिमान भी शामिल है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube

Post
YouTube
और सीरीज़ देखें
उत्तर रामायण - EP 24 - महर्षि वाल्मीकि ने लव कुश को धनुर्विद्या सिखायी
उत्तर रामायण - EP 24 - महर्षि वाल्मीकि ने लव कुश को धनुर्विद्या सिखायी
Tilak
रामायण - EP 72 -  युद्ध के लिए प्रस्थान । महर्षि अगस्त्य ने श्री राम को आदित्य हृदयम् मंत्र दिया।
रामायण - EP 72 - युद्ध के लिए प्रस्थान । महर्षि अगस्त्य ने श्री राम को आदित्य हृदयम् मंत्र दिया।
Tilak
रामायण - EP 58 - मन्दोदरी का रावण को समझाना। राम अंगद संवाद। युद्ध आरम्भ।
रामायण - EP 58 - मन्दोदरी का रावण को समझाना। राम अंगद संवाद। युद्ध आरम्भ।
Tilak
रामायण - EP 18 - केवट का प्रेम और श्री राम का गंगा पार जाना।
रामायण - EP 18 - केवट का प्रेम और श्री राम का गंगा पार जाना।
Tilak
रामायण - EP 33 - सीता की खोज। जटायु का अंतिम संस्कार। अशोक वाटिका में सीताजी
रामायण - EP 33 - सीता की खोज। जटायु का अंतिम संस्कार। अशोक वाटिका में सीताजी
Tilak
उत्तर रामायण - EP 26 - रामायण सुन कुश को आया श्री राम पर क्रोध। अश्वमेध यज्ञ की शुरुआत।
उत्तर रामायण - EP 26 - रामायण सुन कुश को आया श्री राम पर क्रोध। अश्वमेध यज्ञ की शुरुआत।
Tilak
रामायण - EP 36 - राम सुग्रीव मित्रता। सुग्रीव द्वारा माता सीता के आभूषणों की पोटली दिखाना।
रामायण - EP 36 - राम सुग्रीव मित्रता। सुग्रीव द्वारा माता सीता के आभूषणों की पोटली दिखाना।
Tilak
रामायण - EP 61 - रावण का कुम्भकरण को जगाना । कुम्भकरण का रावण को उपदेश।
रामायण - EP 61 - रावण का कुम्भकरण को जगाना । कुम्भकरण का रावण को उपदेश।
Tilak
रामायण - EP 51 - रावण द्वारा सुग्रीव को सन्धि प्रस्ताव, सुग्रीव द्वारा अस्वीकार।
रामायण - EP 51 - रावण द्वारा सुग्रीव को सन्धि प्रस्ताव, सुग्रीव द्वारा अस्वीकार।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 5 - ब्रह्मा जी ने महर्षि वाल्मीकि को दी रामायण रचना की प्रेरणा।
उत्तर रामायण - EP 5 - ब्रह्मा जी ने महर्षि वाल्मीकि को दी रामायण रचना की प्रेरणा।
Tilak
रावण रचित शिव तांडव स्तोत्रम् | Original with easy lyrics |  #omnamahshivay #shivtandav
रावण रचित शिव तांडव स्तोत्रम् | Original with easy lyrics | #omnamahshivay #shivtandav
NH Creations
अमावस्याऔर पूर्णिमा दो सौतेली बहनों की कहानी/अमावस्या का घर जलकर राख हो गया/@apnisanskriti1487
अमावस्याऔर पूर्णिमा दो सौतेली बहनों की कहानी/अमावस्या का घर जलकर राख हो गया/@apnisanskriti1487
apni sanskriti 1
दामोदर कथा (लीला ) अत्यंत मधुर | Damodar katha (Leela) Very Sweet Pastime of shree krishna
दामोदर कथा (लीला ) अत्यंत मधुर | Damodar katha (Leela) Very Sweet Pastime of shree krishna
Updeshastakam
जय राधा माधव | Jai Radha Madhav | Popular Krishna Bhajans | Most Beautiful Krishna Song
जय राधा माधव | Jai Radha Madhav | Popular Krishna Bhajans | Most Beautiful Krishna Song
Hare Krsna TV
2 September 2023 kajri teej pooja vidhi !! कजरी तीज पूजा की सरल पूजा विधि !सातुड़ी तीज-नीमड़ी तीज पूजा
2 September 2023 kajri teej pooja vidhi !! कजरी तीज पूजा की सरल पूजा विधि !सातुड़ी तीज-नीमड़ी तीज पूजा
Meenakshi's Kitchen & Indian Culture
Meri Puja Karo Swikaar Laxmi Maiya मेरी पूजा करो स्वीकार लक्ष्मी मैया जी | लक्ष्मी भजन| Laxmi Bhajan
Meri Puja Karo Swikaar Laxmi Maiya मेरी पूजा करो स्वीकार लक्ष्मी मैया जी | लक्ष्मी भजन| Laxmi Bhajan
Bhakti Special
Love Yourself ... No One Can Insult You: Part 4: Subtitles English: BK Shivani
Love Yourself ... No One Can Insult You: Part 4: Subtitles English: BK Shivani
BKShivani
अच्युतम केशवम - Lyrical | Achyutam Keshavam Krishna Damodaram | Krishna Bhajan by Alka Yagnik
अच्युतम केशवम - Lyrical | Achyutam Keshavam Krishna Damodaram | Krishna Bhajan by Alka Yagnik
Zee Music Devotional
गणेशजी को तुलसी क्यों नहीं चढ़ती ?  ॥ ganesh ji par tulsi kyu nahi chadhate? दूर्वा प्रिय क्यों ?
गणेशजी को तुलसी क्यों नहीं चढ़ती ? ॥ ganesh ji par tulsi kyu nahi chadhate? दूर्वा प्रिय क्यों ?
सनातन धर्म : Girishanand Shastri
Shiva Aahvaan Mantra ( शिव आह्वान मंत्र ) Excellent Song of Lord Shiva | Most Powerful Meditation
Shiva Aahvaan Mantra ( शिव आह्वान मंत्र ) Excellent Song of Lord Shiva | Most Powerful Meditation
Spiritual Mantra