रामायण - EP 47 - हनुमान का सीताजी से चूड़ामणि निशानी पाना। किष्किंधा लौटना। राम का लंका कूच का आदेश।
विवरण देखें
Watch the Video Song "काल भैरव अष्टक " : https://youtu.be/aYRSXSJuJxk Watch the video song of ''Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav"' here - https://youtu.be/dsLUAP58ARc प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और उनके स्वागत के प्रति उल्लास एवं उत्साह व्यक्त करती हुई लिए तिलक की नवीन प्रस्तुति "हर घर मंदिर हर घर उत्सव"। "Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav" -A new presentation by Tilak expressing joy and enthusiasm for the grand temple construction at Lord Shri Ram's Janmbhoomi, Ayodhya. Ramayana - Episode 47 - Hanuman getting the Chudamani sign from Sitaji | Return to Kishkindha. Rama's order to travel to Lanka. Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak लंका दहन उपरान्त रावण मंत्री परिषद की बैठक बुलाता है। मंत्रीगण सन्देह व्यक्त करते हैं कि विभीषण की हनुमान से मिलीभगत थी अन्यथा हनुमान द्वारा लगायी गयी आग से सभी के महल भस्म हो गये किन्तु विभीषण का घर बचा रहा। रावण का नाना माल्यवान रावण को सीता के प्रति अपना हठ त्यागने का परामर्श देता है किन्तु रावण नाना का तिरस्कार करता है। रावण मेघनाद से कहता है है कि लंका का जीर्णोद्धार करने के लिये भगवान विश्वकर्मा को आदेश दिया जाये। हनुमान अशोक वाटिका वापस आकर माता सीता से मिलते हैं। वह सीता से कहते हैं कि वे उन्हें ऐसी कोई निशानी दें जिससे प्रभु राम को विश्वास हो जाय कि वह सीता माता से मिलकर आये हैं। हनुमान को आशंका है कि सम्भवतः राम केवल एक आभूषण देखकर उनकी बात का भरोसा न करें। तब सीता उन्हें राम को सुनाने के लिये जयन्त का प्रसंग कहती हैं। एक बार इन्द्र के पुत्र जयन्त ने कौवे का रूप धारण कर सीता के पैर में चोंच मार दी थी। तब राम ने जयन्त पर सरकण्डे के बाण चलाया था। जयन्त तीनों लोकों में भागता फिरा लेकिन उसका बाण से पीछा नहीं छूटा। अन्ततः वो राम की शरण में ही आया। राम ने उसकी एक आँख फोड़कर उसे दण्डित किया लेकिन प्राणदान दे दिया। हनुमान सीता माता को धीरज रखने का ढाँढस बँधा कर वापस किष्किंधा को रवाना होते हैं। उधर राम चिन्तित हैं कि काफी समय बीतने के बावजूद अभी तक खोजी वानर दलों की तरफ से कोई सूचना नहीं आयी है। सुग्रीव उन्हें बताते है दक्षिण दिशा को गया दल किलकारियाँ भरता हुआ वापस आ रहा है तो कोई अच्छा समाचार लेकर ही आया होगा। जामवन्त, अंगद और हनुमान राम के समक्ष उपस्थित होते हैं। हनुमान सीता माता की दारुण दशा राम को बताते हैं। राम की आँखों में अश्रु आते हैं। हनुमान राम को सीता का सन्देश देते हैं कि यदि एक मास के भीतर वे सीता को मुक्त नहीं कराते हैं तो वे उन्हें जीवित नहीं पायेंगे। हनुमान सीता की क्षमायाचना भी लक्ष्मण तक पहुँचाते हैं। लक्ष्मण दुखी होते हैं। हनुमान सीता माता की चूड़ामणि राम को देते हैं। राम इसे देखकर भावुक होते हैं। हनुमान जयन्त प्रसंग को सुनाकर राम को विश्वास दिलाते हैं कि वे सचमुच माता सीता से मिलकर आये हैं। राम हनुमान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हनुमान राम के चरणों पर लोट जाते हैं। राम स्नेह से रुद्रावतार हनुमान के सिर पर हाथ फेरते हैं। उधर कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव को ऐसा प्रतीत होता है मानों प्रभु उनके सिर पर हाथ फेर रहे हों। पार्वती अचरज में पड़ती हैं। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला को 2020 के कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित किया गया था और इसने विश्व स्तर पर कई धारावाहिकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किये, जिनमें 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा दुनिया भर में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक होने का कीर्तिमान भी शामिल है। Listen to "Ayodhya Kaand" Album on your favorite Streaming Platforms :- Gaana - https://bit.ly/31bUWz0 Apple Music - https://apple.co/31a8aMw Spotify - https://spoti.fi/357lwdX Resso - https://m.resso.app/ZSx8ccR3/ JioSaavn - https://bit.ly/3lPiXnq Hungama - https://bit.ly/355PXAT Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube
रामायण — Episodes



















