Anjani Maa Ke Huyo Lal ( अंजनी माँ के हुयो लाल )
विवरण देखें
कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा। भक्ति संगीत की दुनियाँ में मैं निरंजन सारड़ा पिछले 55 वर्षों से जुड़ा हुआ हूँ। बचपन से ही परिवार में ( मां, बाऊजी, बाबाजी, चाचाजी,से)भक्ति मय वातावरण व संस्कार मिले उसी के फलस्वरूप दश वर्ष की उम्र में ही बड़े मंचों पर भजन व देश भक्ति के गीतों व राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। देश विदेशों में अब तक हजारो कार्यक्रम करते हुये बहुत बड़े बड़े गायक कलाकारों एवं संगीतकारों का सानिध्य मिला, जिनमे प्रमुख है, बचपन के गुरु स्व. चतरू जी महाराज, स्व. रविन्द्र जी व राजेन्द्र जी जैन, स्व. ताराचन्द जी शर्मा आदि। Youtube पर 2009 में अपने नाम से चैनल बनाया, (जिसमे भजन, देश भक्ति गीत, राजस्थानी फॉल्क गीत, तीज त्योंहारों के गीत, नृत्य नाटिकायें, व हर प्रकार के घरेलू फंक्शन के वीडियो आप देख सकते है)करीब 1700 वीडियो अपलोड है। अब तक 54 हजार से भी ज्यादा Subscriber हो चुके है, जो आप सबका अपार स्नेह और प्यार के कारण ही सम्भव हो पाया है। रोज कुछ नया करने के प्रयास में दो वर्ष पहले ही अपने घर पर एक छोटा सा स्टूडियो बना लिया है , जहां पर नए नए भजनों व गीतों को रिकोर्डिंग करके उनका वीडियो बनाकर आप सभी फॉलोवरस तक पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास जारी है। रोज नई नई तकनीक का सीखकर उसे प्रत्येक नियमो का पालन करते हुये वीडियो अपलोड किया जा रहा है। हर बधावों को पार करते हुये ,संगीत की दुनियां में अपना उचित योगदान देने के प्रयास में आप सबका सहयोग अत्यंत जरूरी है। आप सभी से यही आग्रह है कि प्रत्येक वीडियो को देखने के बाद अपने विचार जरूर लिखे, आपके अच्छे सुझावों का हमेसा स्वागत रहेगा। जिन मित्रों ने इस चैनल को अभी तक भी Subscribe नही किया हो तो प्लीज़ जरूर जरूर करदें व Bell बटन को जरूर दबा दे। जिससे प्रत्येक नया अपलोड वीडियो आप तक तुरन्त पहुंच सके। आप सबका बहुत बहुत आभार। निरंजन सारड़ा बैंगलोर 9341224191
और भजन सुनें



















