स्वच्छ कुम्भ की तरफ बढ़ते कदम | चलो कुम्भ चलें । कुम्भ२०१९
विवरण देखें
इस वर्ष कुम्भ मेले के आयोजन की तैयारियों में लगी मेला प्राधिकरण की टीम द्वारा कुम्भ मेले को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए बड़ी ही जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं | मेला प्राधिकरण श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में शौचालयों के निर्माण एवं कूड़े -कचरे के उचित प्रबन्धन के लिए कार्यरत है | साथ ही मेला प्राधिकरण कई नवीन योजनाओं एवं तकनीकों के माध्यम से स्वच्छता की अभिनव व्यवस्थाएं प्रदान कराने और समय समय पर इनकी भलीभातिं देख रेख करते रहने का भी प्रबंधन कर रहा है | स्वच्छ कुम्भ के सन्देश को लोगों तक पहुचाने में स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता के प्रहरी स्वच्छाग्रहियों का बड़ा महत्पूर्ण योगदान होगा | इसी क्रम में दिनांक १६ अक्टूबर को इलाहबाद के चंद्र शेखर आज़ाद पार्क में एक दिवसीय कार्यशाला की श्रंखला में दूसरी कार्यशाला आयोजित की गयी | कार्यशाला में स्वच्छाग्रहियों के उन्मुखीकरण के दौरान विभिन्न गतिविधियां करवायीं गयीं | इसी प्रक्रिया के दौरान उन्हें न केवल इस वर्ष कुम्भ मेला में उपलब्ध करवाई जा रही स्वच्छता व्यवस्था से अवगत कराया गया बल्कि उन्हें स्वच्छता की नवीन कार्यप्रणालियों की जानकारी भी दी गयी | यही नहीं स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच व व्यहवहार परिवर्तन की महत्ता को मद्देनज़र रखते हुए स्वच्छाग्रहियों से विचार विमर्श भी किया गया | उनके सुझावों एवं प्रदर्शन छमता के आधार पर टीम लीडर्स भी चुने गए | कुम्भ की सम्पूर्ण इतिवृति की जानकारी हेतु चैनल सब्सक्राइब करे और हमें फेसबुक, ट्विटर, एवं इंस्टाग्राम में पसंद व साझा भी करे । Links: Website: https://kumbh.gov.in/ Facebook: https://www.facebook.com/prayagrajkumbh/ Twitter: https://twitter.com/PrayagrajKumbh Instagram: https://instagram.com/Kumbh.2019
और भजन सुनें







![108 Naam Ki Durga Mala By Anuradha Paudwal [Full Song] I Navdurga Stuti](https://i.ytimg.com/vi/JSp96Vzzjkc/mqdefault.jpg)











