उत्तर रामायण - EP 3 - रामायण की रचना के लिये वाल्मीकि को ब्रह्मा जी का सन्देश। गरुड़ का गर्व भंग।
विवरण देखें
https://youtu.be/6NmX-ActJ20 बजरंग बाण | पाठ करै बजरंग बाण की हनुमत रक्षा करै प्राण की | जय श्री हनुमान | तिलक प्रस्तुति 🙏 https://youtu.be/j9N4fpQYjqA श्री हनुमानाष्टक आदित्य गढ़वी के भावयुक्त स्वर में। संकटमोचन हनुमानाष्टक की संरचना गोस्वामी तुलसीदास ने की थी. माना जाता है कि संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करने से व्यक्ति अपनी हर बाधा और पीड़ा से मुक्त हो जाता है और उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं। Uttar Ramayan - Episode 3 - Brahma ji's message to Valmiki for the creation of Ramayana | Garuda's pride dissolved. Watch all the full episodes of Uttar Ramayan here - https://bit.ly/UttarRamayan Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak रानी कैकेयी की जिस कुटिल दासी मंथरा ने राम के चौदह वर्ष के वनवास का प्रपंच रचा था, राम उसे क्षमा कर देते हैं और माता के समान आदर देते हैं। यह दृश्य देखकर स्वर्ग में देवतागण आनन्दित होते हैं। नारद मुनि राम की प्रशँसा करते हैं तभी गगन में भगवान ब्रह्मा प्रकट होते हैं और नारद से कहते हैं कि अब वह समय आ गया है कि राम के चरित्र को कथाबद्ध किया जाये ताकि युगों तक धरतीवासी इसका श्रवण कर आनन्दित हो सकें। ब्रह्मा नारद से कहते हैं कि वह धरती पर जाकर परम विद्वान महर्षि वाल्मीकि को प्रेरित करें कि वे संसार के प्रथम महाकाव्य की रचना करके उसमें राम कथा को लिपिबद्ध करें। ब्रह्मा अन्तर्ध्यान हो जाते हैं तब भगवान विष्णु के वाहन पक्षीराज गरुड़ वहाँ पहुँचते हैं और नारद से प्रश्न करते हैं कि सबका कहना है कि उनके स्वामी भगवान विष्णु इस समय अवतारी रूप में अयोध्या के राजा बन गये हैं किन्तु जब उन्होंने नागपाश में बँधे राम के बन्धन काटे थे तब वह साधारण मानव सदृश्य दिख रहे थे। यदि वह भगवान विष्णु के अवतार हैं तो नागपाश में कैसे बँध गये थे। नारद इसे भगवान की माया बताते हैं और कहते हैं कि भगवान विष्णु की माया से सिर्फ भगवान शंकर ही बचे हुए है, गरुड़ जाकर उनसे ही तमाम रहस्य पूछें। गरुड़ को यह अभिमान हो जाता है कि जिन राम के बन्धन उसने काटे हैं, वो कैसा भगवान है। अशान्त चित्त गरुड़ भगवान शिव से अपनी मन की बात कहते हैं। शिव गरुड़ से माया भ्रम से बाहर निकलने के लिये सत्संग करने का परामर्श देते हैं। शिव कहते हैं कि सुमेरू पर्वतश्रँखला की उत्तर दिशा में नीलगिरि पर्वत है जिसके एक सरोवर के निकट काकभुशुण्डि जी भक्ति की रसधारा बहाते हैं। गरुड़ वहाँ जाकर राम कथा का श्रवण करें। गरुड़ के जाने के पश्चात शिव जी पार्वती को बताते हैं कि पक्षीराज गरुड़ जब उड़ान भरते हैं तो उनके पंखों से वेद ध्वनि निकलती है। बावजूद इसके वे अभिमान के कारण मायाग्रस्त हो गये हैं। गरुड़ की गिनती श्रेष्ठ पक्षियों में होती है जबकि कौवे को नीच पक्षी माना गया है। अब गरुड़ कौवे के समक्ष नतमस्तक होकर रामकथा का श्रवण करेंगे तो उनका अभिमान नष्ट हो जायेगा। काकभुशुण्डि के पास पहुँचकर गरुड़ अपने आने का प्रयोजन कहते हैं। उधर नारद मुनि भी ब्रह्मा जी का सन्देश लेकर धरती पर महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में पहुँचते हैं। उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक Youtube चैनल पर। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था, जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए एक कीर्तिमान है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. Cast:- Arun Govil as Ram Deepika Chikhalia as Sita Sunil Lahri as Laxman Arvind Trivedi as Ravan Dara Singh as Hanuman Sanjay Jog as Bharat Samir Rajda as Shatrughna Shyamsundar Kaalaani as Sugriv/Vali Vijay Arora as Indrajit (Meghnad) Bal Dhuri as Dasharath Jayshree Gadkar as Kaushalya Padma Khanna as Kaikeyi Rajni Bala as Sumitra Mukesh Rawal as Vibhishana Nalin Dave as Kumbhakarna Aparajita as Mandodari In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube
उत्तर रामायण — Episodes



















