उत्तर रामायण - EP 36 - लवकुश राम दरबार में वाल्मीकि रचित रामायण सुनाते हैं।
Tilak 00:29:02
विवरण देखें

Watch the video song of ''Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav"' here - https://youtu.be/dsLUAP58ARc प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और उनके स्वागत के प्रति उल्लास एवं उत्साह व्यक्त करती हुई लिए तिलक की नवीन प्रस्तुति "हर घर मंदिर हर घर उत्सव"। "Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav" -A new presentation by Tilak expressing joy and enthusiasm for the grand temple construction at Lord Shri Ram's Janmbhoomi, Ayodhya. Watch the video song of ''Darshan Do Bhagwaan'' here - https://youtu.be/j7EQePGkak0 Uttar Ramayan - Episode 36 - Luvkush narrates Valmiki's Ramayana in Ram Darbar. Watch all the full episodes of Uttar Ramayan here - https://bit.ly/UttarRamayan Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak लवकुश अयोध्या की हर गली हर चौक में घूमते हैं और सीता पर हुए अत्याचार की कथा गाकर सुनाते हैं। वह प्रजा से तीखा प्रश्न पूछते हैं कि तुमने जनकनन्दिनी पर झूठे लाँछन लगाकर कभी यह जाना है कि वो किस हाल में है। लवकुश अपने शब्दों से जनता के अन्तर्मन को झकझोरते हैं। अयोध्या में धीरे धीरे यह जनमत बनने लगता है कि महारानी सीता के साथ अच्छा नहीं हुआ है। सीता की कथा सुनकर अयोध्या में आँसुओें का सैलाब उमड़ पड़ता है। एक दूत राजमहल में राम को जानकारी देता है कि दो ऋषिकुमार नगर में घूम घूमकर महारानी सीता की कथा गा रहे हैं जिससे सुनकर हर कोई रोने लगता है। दूत कहता है कि अयोध्या में यह मत बनने लगा है कि महारानी सीता को महल में वापस लाया जाये। तभी राम के कानों में भी लवकुश के स्वर पड़ते हैं। लवकुश गाते हैं कि जिस देवी ने रावण की सोने की लंका ठुकरा दी थी, उस पर तुमने शंका क्यों की? राम दोनों बालकों को महल में बुलवाते हैं। पिता को सम्मुख पाकर लवकुश भावुक होते हैं। उनकी आँखों से आसू बह निकलते हैं। किन्तु गुरुदेव की आज्ञानुसार वह राम को अपना वास्तविक परिचय नहीं देते। राम स्नेहवश उन्हें अपने कलेजे से लगा लेते हैं। कुश राम को बताते हैं कि गुरुदेव वाल्मीकि ने उनके जीवन चरित्र पर रामायण नामक महाकाव्य लिखा है। राम उनसे प्रतिदिन सभागृह में रामायण का पाठ करने को कहते हैं। माता गौतमी यह सूचना सीता को देती हैं। वह लज्जित भी होती हैं कि वह महारानी सीता को पहचान न पाने के कारण उनसे सेवा कराती रहीं। सीता उनसे महारानी की जगह पुत्री कहने का अनुरोध करती हैं। अगले दिन अयोध्या के सभागृह में लवकुश पहुँचते हैं। राजपरिवार का हर सदस्य लवकुश से सीता की कथा सुनने के लिये बेताब होता है। लवकुश को देखकर माता कौशल्या को ऐसा लगता है मानों उनका पुत्र राम एक बार फिर अपने बालरूप में आ गया हो। राम लवकुश का सम्मान करने के लिये उन्हें अंगवस्त्र भेंट करते हैं। कुश कहता है कि रामायण नामक महाकाव्य महर्षि वाल्मीकि ने नारद मुनि और भगवान ब्रह्मा के आदेश पर महाराज राम के जीवन चरित्र पर लिखा है। वह कहता है कि उनके गुरुदेव त्रिकालदर्शी हैं इसलिये उन्होंने भविष्य की बातें भी रामायण में लिख दी हैं किन्तु उन्हें केवल आज तक की कथा ही पढ़ाई है। भविष्य के बारे में गुरुदेव ने कुछ नहीं बताया है। लवकुश गुरुदेव और सरस्वती वन्दना के साथ रामायण का पाठ करते हैं। वह निरन्तर कई दिनों तक बालकाण्ड से लेकर लंका काण्ड का वर्णन करते हैं। लवकुश के सुमधुर स्वर में रामकथा सुनकर सभी भावविभोर होते हैं। किन्तु जैसे ही रामकथा में सीता परित्याग का वर्णन आता है, पूरी सभा में स्तब्धता छा जाती है। उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक YouTube चैनल पर। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था, जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए एक कीर्तिमान है। इस श्रृंखला को 2020 के कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित किया गया था और इसने विश्व स्तर पर कई धारावाहिकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किये, जिनमें 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा दुनिया भर में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक होने का कीर्तिमान भी शामिल है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube

Post
YouTube
उत्तर रामायण — Episodes
उत्तर रामायण - EP 1 - रामराज्य की स्थापना। हनुमान का वक्ष चीरकर राम सीता की छवि दिखाना।
उत्तर रामायण - EP 1 - रामराज्य की स्थापना। हनुमान का वक्ष चीरकर राम सीता की छवि दिखाना।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 2 - राम की शोभा यात्रा। मंथरा को क्षमादान।
उत्तर रामायण - EP 2 - राम की शोभा यात्रा। मंथरा को क्षमादान।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 3 - रामायण की रचना के लिये वाल्मीकि को ब्रह्मा जी का सन्देश। गरुड़ का गर्व भंग।
उत्तर रामायण - EP 3 - रामायण की रचना के लिये वाल्मीकि को ब्रह्मा जी का सन्देश। गरुड़ का गर्व भंग।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 4 - नारद ने महर्षि वाल्मीकि को राम कथा सुनाई। वाल्मीकि को काव्य संवेदना का बोध।
उत्तर रामायण - EP 4 - नारद ने महर्षि वाल्मीकि को राम कथा सुनाई। वाल्मीकि को काव्य संवेदना का बोध।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 5 - ब्रह्मा जी ने महर्षि वाल्मीकि को दी रामायण रचना की प्रेरणा।
उत्तर रामायण - EP 5 - ब्रह्मा जी ने महर्षि वाल्मीकि को दी रामायण रचना की प्रेरणा।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 6 - गुप्तचरों ने राम को दी महत्वपूर्ण सूचनाएं
उत्तर रामायण - EP 6 - गुप्तचरों ने राम को दी महत्वपूर्ण सूचनाएं
Tilak
उत्तर रामायण - EP 7 - काकभुशुण्डि का गरुड़ को राम लला का वर्णन। सीता के गर्भवती होने पर संत संगमन।
उत्तर रामायण - EP 7 - काकभुशुण्डि का गरुड़ को राम लला का वर्णन। सीता के गर्भवती होने पर संत संगमन।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 8 - रामराज्य में संत संगमन। गुप्तचर द्वारा राजा राम को पीड़ित स्त्री की सूचना देना।
उत्तर रामायण - EP 8 - रामराज्य में संत संगमन। गुप्तचर द्वारा राजा राम को पीड़ित स्त्री की सूचना देना।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 9 - वेश बदल कर राम का नगर भ्रमण। सीता के प्रति प्रजा के कटु विचार
उत्तर रामायण - EP 9 - वेश बदल कर राम का नगर भ्रमण। सीता के प्रति प्रजा के कटु विचार
Tilak
उत्तर रामायण - EP 10 - सीता को प्रजा की सोच का पता चलना | राम द्वारा वानप्रस्थ का निर्णय |
उत्तर रामायण - EP 10 - सीता को प्रजा की सोच का पता चलना | राम द्वारा वानप्रस्थ का निर्णय |
Tilak
उत्तर रामायण - EP 11 - राम को लोकापवाद से बचाने के लिये सीता का कठोर निर्णय
उत्तर रामायण - EP 11 - राम को लोकापवाद से बचाने के लिये सीता का कठोर निर्णय
Tilak
उत्तर रामायण - EP 12 - सीता का महा त्याग। तापसी वेश में वन गमन।
उत्तर रामायण - EP 12 - सीता का महा त्याग। तापसी वेश में वन गमन।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 13 - सीता को वाल्मीकि आश्रम में मिला आश्रय।
उत्तर रामायण - EP 13 - सीता को वाल्मीकि आश्रम में मिला आश्रय।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 14 - सीता परित्याग के बाद जनक राम से मिलने आते हैं। सीता का शपथ पत्र।
उत्तर रामायण - EP 14 - सीता परित्याग के बाद जनक राम से मिलने आते हैं। सीता का शपथ पत्र।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 16 - ऋषि दुर्वासा ने की थी राम के दुखमय जीवन की भविष्यवाणी।
उत्तर रामायण - EP 16 - ऋषि दुर्वासा ने की थी राम के दुखमय जीवन की भविष्यवाणी।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 17 - राम ने शत्रुघ्न को दिया लवणासुर वध का दायित्व। शत्रुघ्न बने मधुरा के राजा।
उत्तर रामायण - EP 17 - राम ने शत्रुघ्न को दिया लवणासुर वध का दायित्व। शत्रुघ्न बने मधुरा के राजा।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 18  - लवकुश का जन्म और नामकरण। शत्रुघ्न द्वारा लवकुश का जातक संस्कार।
उत्तर रामायण - EP 18 - लवकुश का जन्म और नामकरण। शत्रुघ्न द्वारा लवकुश का जातक संस्कार।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 19 - आश्रम में लवकुश के लिये शुभ शगुन। मधुरा नगरी में लवणासुर का आतंक।
उत्तर रामायण - EP 19 - आश्रम में लवकुश के लिये शुभ शगुन। मधुरा नगरी में लवणासुर का आतंक।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 20 - च्यवन ऋषि ने शत्रुघ्न को राजा मान्धाता की कथा वर्णन। लवणासुर वध का उपाय।
उत्तर रामायण - EP 20 - च्यवन ऋषि ने शत्रुघ्न को राजा मान्धाता की कथा वर्णन। लवणासुर वध का उपाय।
Tilak
उत्तर रामायण - EP 21 - लवणासुर का वध। मधुरा की प्रजा में सूर्यवंशी राज स्थापना की प्रसन्नता।
उत्तर रामायण - EP 21 - लवणासुर का वध। मधुरा की प्रजा में सूर्यवंशी राज स्थापना की प्रसन्नता।
Tilak